मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत जीवन में आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित

कोरबा,07 फरवरी (वेदांत समाचार)। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति नगर के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम शिक्षिका प्रीति प्रेरणा मसीह ने बाइबल का पाठ किया। इसके बाद समारोह की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि मैनेजर पीबी सोना ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। प्राचार्य एन. मसीह ने भी छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में मुकाम हासिल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करने प्रेरित किया। विभिन्न मौके पर सांस्कृतिक, खेल-कूद और शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। कक्षा 11वीं की छात्रा संस्कृति राठौर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में 94.4 फीसदी अंक हासिल करने पर मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षिका साराल मसीह व प्रीति मसीह ने किया।