Bilaspur Crime : मुरूम खदान में चाकू चलाने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा प्रयुक्त चाकू जप्त

बिलासपुर, 03 फरवरी (वेदांत समाचार)। पुलिस ने मुरूम खदान अशोक नगर में चाकू चलाने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चाकू भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – मोह. मुख्तार खान उर्फ मुन्नू, मोह. मिराज उर्फ रिंकू, अकबर खान, असरफ खान, सलमान उर्फ बौना खान, खिजाम खान और सहाजद खान उर्फ छोटू। सभी आरोपी अशोक नगर एकता कालोनी सरकण्डा के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने श्रवण साहू और ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर के साथ मारपीट की थी और चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।