Vedant Samachar

कोरबा जिले में शराब के नशे में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 25 जुलाई (वेदांत समाचार) : कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी मोहल्ला हाथीदर में एक दुखद घटना घटी। भुवनेश्वर प्रसाद साहू नामक 60 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदि था और बीती रात 10 बजे के आसपास अपने घर से निकला था।

सुबह जब लोगों ने देखा कि वह घर से कुछ दूर रास्ते में एक छोटे से गड्डे में मुंह के बल पानी में डूबा हुआ पड़ा था, तो उन्होंने इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दी। इसके बाद जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांड़े और सुपेत सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी उपरोड़ा भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह पानी में डूब गया होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article