तय समय तक सड़क निर्माण ना हो पाना दुर्भाग्य पूर्ण- राजेश यादव

चाकाबुड़ा:- जवाली- चाकाबुड़ा- दीपका सड़क मार्ग निर्माण कार्य देरी के वजह से राहगीरों को ठेकेदार की लापरवाही से चलना मुश्किल हो गया है। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव ने सड़क का निर्माण सही समय पर न होना पाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया।


ज्ञात हो कि भाजपा शासन काल मे दीपका चाकाबुड़ा सड़क निर्माण के लिए राशि जारी किया गया था, कार्य आरंभ तो हुआ लेकिन निर्माण कार्य मे गति नही आ पाया जिसका दंश राहीगरो को भोगना पड़ रहा है। सलिहापारा के पास पुल निर्माण किया गया है लेकिन उसमें आवागमन सम्भव नही है।पुराना पुल थोड़ा सा बारिश होने पर लबालब भर जाता है।


कुछ जगह का सड़क बनकर तैयार है किन्तु उसके ऊपर मिट्टी डाल दिया गया है।गोबर घोरा पेट्रोल पंप के पास रोज सड़क दुर्घटना हो रहा है।राहगीरों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।लोक निर्माण विभाग को इस पर त्वरित कार्यवाही करना चाहिए।प्रशासन को भी इस पर गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]