CG Cinema News : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और बस्तर की सुरम्य वादियों में फिल्माई गई बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम “ए सगा बस्तरीहा” अब 3 अगस्त 2025 को दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रही है। इस एल्बम को MS MUSIC के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार लता साहू और जीवन साहू। इस जोड़ी की मासूमियत, ग्रामीण प्रेम और भावनाओं को इतने सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है कि यह एल्बम सीधे दर्शकों के दिलों को छूने वाला है।
इस वीडियो एल्बम में बस्तर की पारंपरिक संस्कृति, वहाँ की वेशभूषा, संगीत, नृत्य और प्राकृतिक सौंदर्य को पूरे आत्मीयता के साथ दर्शाया गया है।
इस गीत को अपनी मधुर आवाज दी है तीजन पटेल और भूषण पटेल ने, जिनकी गायकी छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक अलग पहचान बनाने को तैयार है। इस एल्बम के बोल लिखे हैं , गीतकार हुम्मन सिंह ने, जिन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और प्रेम को बेहद सरल और भावुक शब्दों में पिरोया है। गीत का संगीत निर्देशन किया है परवेज़ खान (करिश्मा स्टूडियो) ने, जिन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आधुनिक ध्वनियों का खूबसूरत संगम रचा है।
इस एल्बम की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है चर्चित नृत्य निर्देशक राकेश यादव ने, जिन्होंने कलाकारों से बस्तर के पारंपरिक नृत्य को दिल से जीने वाला प्रदर्शन करवाया है। वहीं नृत्य की सबसे बड़ी जान हैं “रासपरब डांस ग्रुप, जगदलपुर”, जिनका ऊर्जावान प्रदर्शन और समर्पित भाव इस एल्बम को संस्कृति से भरपूर बनाता है।
“ए सगा बस्तरीहा” का निर्माण किया है मनेश सिन्हा और सेमेश सिन्हा ने, जिनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति को देश और दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करना है। इस खूबसूरत लोक-सांस्कृतिक प्रेम कथा को ज़रूर देखें और छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को गौरव के साथ महसूस करें।




