Vedant Samachar

CG NEWS : इंडेन गैस गोदाम में अधेड़ ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में आरंग के इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,21जुलाई(वेदांत समाचार)। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलई निवासी ध्रुवकुमार उर्फ परस लोधी (उम्र 53 वर्ष) ने कलई स्थित गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक इसी गैस एजेंसी के कार्यालय में काम करता था। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड छोड़ा है जिसमे उसने आरंग के कुछ लोगों से बहुत परेशान होना बताया है। सुसाइड नोट को आरंग पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मृतक की कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी पुलिस
इस मामले में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम कलई निवासी मृतक ध्रुवकुमार उर्फ परस लोधी आरंग के गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी में ऑफिस का कार्य करता था। रात के समय वह ग्राम कलई स्थित गैस गोदाम में चौकीदारी करता और वही सोता था। सोमवार सुबह गांव के सरपंच ने पुलिस को बताया की ध्रुव कुमार ने फांसी लगा ली है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके आधार पर प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल्स खंगालने के साथ ही उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article