संकल्प महिला मंडल ने जरूरतमंदों का किया सहयोग


कोरबा 15 जून (वेदांत समाचार) संकल्प महिला मंडल द्वारा कोरबा व उसके आसपास के स्कूल एवं लोक कल्याणकारी संस्थाओं को जीवनोपयोगी सामान और सहयोग राशि भेंटकर मदद पहुंचाई गई है। हसदेव ताप विद्युत गृह के आवासीय काॅलोनी का संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) लगातार लोककल्याण के कार्य करता रहा है।


संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा श्रीवास एवं उपाध्यक्ष सोनिया बघेल, सीमा नायक, वंदना कोले, अनीता श्रीवास्तव, सपना लहरी, ममता टिकरिहा द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ कोविड अस्पताल जूनियर क्लब, सेवा भारती, गौमुखी सेवाधाम, कुष्ठ आश्रम मुड़ापार, कोरबा, दर्री,, शासकीय पूर्व मा. शाला, रूमगड़ा, सर्वमंगला महिला स्व-सहायता केंद्र, कल्मीडुग्गू पहंुचकर आक्सीजन सिलेंडर, मास्क, सैनेटाइजर, सैनिटरी नैपकिन्स, राशन सामाग्री, गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग किया गया।


संकल्प महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यपालक निदेशक आरके श्रीवास ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सचिव डॉ. सीमा तिवारी, संयुक्त-सचिव सरिता राठौर, कोषाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, खेल-सचिव द्वय सूर्यकांता कश्यप, व मुस्कान तिवारी, सांस्कृतिक-सचिव द्वय स्वाति सोनी व संगीता जैन के साथ आवासीय काॅलोनी की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।