जांजगीर चांपा, 20 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले में विभिन्न थाना और चौकियों द्वारा जप्त किए गए 17 राजसात वाहनों की आज नीलामी प्रक्रिया पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित की गई। इन वाहनों को आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट और पशु तस्करी के मामलों में जप्त किया गया था।
नीलामी प्रक्रिया में 14 दोपहिया वाहन और 3 चार पहिया वाहन शामिल थे, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा राजसात किए जाने के बाद नीलामी के लिए रखा गया था। नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 90 लोगों ने डिमांड ड्राफ्ट जमा किया था।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग लोगों ने वाहनों के लिए बोली लगाई और कुल 12,74,700 रुपये में खरीदी गई। नीलामी प्रक्रिया को गठित टीमों की सदस्य की उपस्थिति में पुलिस लाइन जांजगीर के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था।

नीलामी प्रक्रिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, तहसीलदार जांजगीर राजकुमार मरावी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, जिला परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण उपस्थित रहे ¹.



