Vedant Samachar

CG NEWS : बलरामपुर पुलिस ने नक्सली वेशभूषा में लूट की घटना के फरार आरोपी आगय साय को बिहार से पकड़ा…

Vedant Samachar
1 Min Read

बलरामपुर,18जुलाई(वेदांत समाचार)। नक्सली की वेशभूषा में वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी आगय साय को पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। आगय साय ने 13 जनवरी 2022 को मानपुर क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसके खिलाफ अन्य जिलों में भी गंभीर मामले दर्ज हैं।

बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि आरोपी समेत कुल सात आरोपियों को लूट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की लूट की थी। चलगली पुलिस ने इस घटना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि आगय साय वारदात के बाद से अपना नाम-परिचय छुपा कर छिपा हुआ था।

उसके खिलाफ कुसमी, रामचंद्रपुर, रघुनाथनगर और सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। बिहार से गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहराई में जाने की तैयारी कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की उम्मीद बढ़ गई है।

Share This Article