रायपुर। मानसून सत्र के अंतिम दिन आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। इस विधेयक के माध्यम से नवा रायपुर, रायपुर, कुम्हारी, चरौदा, भिलाई, रिसाली, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे बड़े अंचलों को एक साथ जोड़कर स्टेट कैपिटल रीजन की योजना तैयार की जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन को विकसित करना है, जिससे राज्य के लिए एक ग्रोथ इंजन का निर्माण किया जा सके। यह योजना छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
