कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 92,596 नए केस, 2219 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। देश में आज लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से कम रही है। देश में बीते 24 घंटे में 92,596 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 2,219 की संक्रमण से जान चली गई। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 664 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लागू पाबंदियों में ढील दी जा रही है।


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 19,85,967 सैंपल टेस्ट किए गए, मंगलवार तक कुल 37,01,93,563 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
92,596 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,90,89,069 हुई। 2,219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है। 1,62,664 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,75,04,126 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,31,415 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,90,58,360 हो गया है।


बता दें कि करीब 2 महीनों के बाद एक दिन में सामने आए ये सबसे कम कोरोना के मामले हैं। इससे पहले 01 अप्रैल 2021 को देश में 81 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। जिसके बाद कोरोना के आंकड़ें लगातार बढ़ते चले गए। हालांकि अब कम हो रहे केस और बढ़ते टीकाकरण अभियान के बाद राहत मिल सकती है।


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 8 जून 2021 तक कोविड-19 के 37,01,93,563 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से कल 19,85,967 नमूनों का परीक्षण किया गया।