इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी ने मनुष्य के अस्तित्व पर लिखी पुस्तक

रायपुर । विश्वव्यापी कोरोनावायरस के काल में ईश्वर और मनुष्य का क्या अस्तित्व है? इस विषय पर छत्तीसगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी ने पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक का नाम प्राप्ति रखा गया है। इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन पुलिस महानिदेशक विशेष आरके विज ने किया। विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी द्वारा ईश्वर और मनुष्य के अस्तित्व पर लिखी इस पुस्तक की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी द्वारा लिखी गई पुस्तक में मनुष्य के अस्तित्व की गहराइयों के साथ ही ईश्वर के अस्तित्व और संसार के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने पुस्तक की रचनाकार इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी को बधाई दी। इंस्पेक्टर सुनीता बनर्जी ने बताया कि महामारी काल में उन्होंने ईश्वर के विषय और मनुष्य के अस्तित्व पर पुस्तक की रचना की है। इस पुस्तक में उन्होंने अपनी समझ से विषय वस्तु को रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होगी।