सिविल सेवा में 120 नए चेहरों को मिली जगह, देखें Reserve List…

नई दिल्ली ।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की रिजर्व लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 120 नए अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही 30 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल लिस्ट में रखा गया है।यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यह रिजर्व लिस्ट जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कुल 1136 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के मुख्य परिणाम में 1016 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। अब रिजर्व लिस्ट जारी होने के बाद कुल 1136 अभ्यर्थियों को सिविल सेवा में जगह मिली है।

कैसे देखें रिजर्व लिस्ट?
यूपीएससी रिजर्व लिस्ट 2023 देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

•सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
•वेबसाइट के होमपेज पर ‘Latest Updates’ सेक्शन में जाएं।
•यहां आपको ‘UPSC CSE 2023 Reserve List’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
•अब आपके सामने रिजर्व लिस्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
•इस पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।

1143 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
बता दें कि साल 2023 में सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1143 रिक्त पदों को भरा जाना था। इसके लिए देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
रिजर्व लिस्ट का महत्व
यूपीएससी द्वारा जारी की जाने वाली रिजर्व लिस्ट का विशेष महत्व होता है। अगर मुख्य लिस्ट में शामिल कोई उम्मीदवार किसी कारणवश नियुक्ति लेने से मना कर देता है या फिर उसका चयन रद्द हो जाता है, तो उसकी जगह रिजर्व लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को मौका दिया जाता है।

यहां देखें UPSC CSE Reserve List..

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]