कोरबा में आयोजित हुई जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर कार्यशाला

कोरबा, 25 अक्टूबर 2024।श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष और पूर्व युवा आयोग के सदस्य रघुराज सिंह उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता रघुराज सिंह उइके ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता सेनानियों पर चर्चा की और कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों में जनजातीय समाज के वीरों ने स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज कुमार झा, राजेश कुमार एक्का, किरण वाजपेयी, कोहन लाल साहू और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]