राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि ऑनलाइन अंतरित करेंगी

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रुपये ऑनलाइन अंतरित करेंगी। यह आयोजन नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में होगा।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 8 मासिक किश्तों में 5,227 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

राष्ट्रपति मुर्मु इस मौके पर सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी और स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा, राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे।

महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]