कुसमुंडा में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ

कोरबा, 27 फरवरी (वेदांत समाचार)। कुसमुंडा के ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर में 27 फरवरी 2025 गुरुवार को श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।

पंडित देवशरण दुबे जी ने कथा के प्रथम दिवस श्रोमद भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा करने अथवा सुनने से न केवल मनुष्य को औलोकिक सुखों की प्राप्ति होती है बल्कि हर प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।

यह कथा 27 फरवरी 2025 गुरुवार से ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा में प्रतिदिन सायं 4 बजे से चलेगी और 06 मार्च 2025 गुरुवार को सहस्रधारा गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा।

मुख्य यजमान जायसवाल परिवार तथा कश्यप परिवार, ग्राम मनगांव लक्ष्मण नगर कुसमुंडा के समस्त ग्रामवासी एवं सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।