भ्रष्टाचार विरोधी सप्ताह में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका की पहल

कोरबा 23 अक्टूबर। इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अंतर्गत “से नो टू करप्शन कमिट टू द नेशन” विषय पर विद्यार्थियों के मध्य स्लोगन, ड्राइंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार गरीबों और कमजोर लोगों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है।

भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए देश की संपत्ति का शोषण करता है। बेईमानी या धोखाधड़ी वाला व्यवहार भ्रष्टाचार के रूप में सामने आता है। भ्रष्टाचार के कई रूप हैं, जिनमें रिश्वतखोरी, गबन, भाई-भतीजावाद, सत्ता का दुरुपयोग और धोखाधड़ी शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को दूर करने के उपाय

डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हमें किसी को रिश्वत नहीं देनी चाहिए। अगर कोई हमसे रिश्वत मांगता है तो हमें इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। साथ ही, शिक्षा के माध्यम से जनसंचार और संज्ञान को बढ़ावा देना भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रतियोगिता के परिणाम

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं करप्शन के कारण एवं निवारण पर अपने विचार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने स्लोगन एवं ड्राइंग के माध्यम से करप्शन के दुष्प्रभाव को परिलक्षित किया। निबंध लेखन में भी भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान एवं भ्रष्टाचार को दूर करने के उपायों पर विद्यार्थियों ने विस्तृत चर्चा की। क्विज प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य महोदय ने बधाई दी।