प्रदेश में हुए DMF घोटाले में बड़ा अपडेट: पूर्व आईएएस अधिकारी रानू साहू और मीरा वारियर को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024। ED ने विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों आरोपियों की 5 दिनों की कस्टोडियल रिमांड समाप्त होने के बाद सुनवाई हुई। अब वे 5 नवंबर तक जेल में रहेंगी।

रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं। इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की कलेक्टर रहीं। माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं।

ED ने कलेक्टर रानू साहू के करीबी संबंध होने के कारण माया वारियर के दफ्तर और घर में छापा मारा था। DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को दी गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है।