कोरबा में सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

आलोक पांडे,कटघोरा, 21 अक्टूबर 2024। कोरबा जिले के कटघोरा में एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक स्विफ्ट दजीरे कार ने एक अज्ञात बाइक को ठोक दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार बिलासपुर से कटघोरा की ओर जा रही थी और तेज गति से चल रही थी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक युवक, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल थे। वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक पर सवार दो लोग, जिनमें एक सरदार जी और एक महिला थी, भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी और घायलों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

कार का नंबर CG 12BO 5550 और बाइक का नंबर CG 12 AT 3261 है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। यह हादसा राजकुमार ग्राम में हुआ, जो टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले है।