KORBA:पूर्वांचल विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में रामाश्रय पांडे का चयन

कोरबा,21 अक्टूबर 2024। बुधवार को राम जानकी मंदिर प्रांगण में पूर्वांचल विकास समिति की आम सभा हुई। इसमें सर्वसम्मति से केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ और रामाश्रय पांडे को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया।

यह चुनाव 4 वर्ष बाद हुआ था, जिसमें डॉक्टर राजीव सिंह केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। समिति के संविधान के अनुसार 3 वर्ष का कार्यकाल होता है, लेकिन एक वर्ष अधिक हो जाने पर आम सभा बुलाई गई।

वर्तमान अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने राम आश्रय पांडे का नाम प्रस्तावित किया, जिसे आम सभा ने स्वीकार कर लिया। निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह ने रामाश्रय पांडे को निर्विरोध केंद्रीय अध्यक्ष घोषित किया।

इस बैठक में पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी सहित पूर्वांचल के सदस्य उपस्थित थे। वेद यादव ने संचालन किया और कमलेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।