पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की जयंती पर समारोह आयोजित

कोरबा, 18 अक्टूबर। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह समिति ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर देश के लिए अहिल्यादेवी होलकर के योगदान को बताने का प्रयास किया। समिति सचिव अक्षदा पुंडलिक और अभिषेक शर्मा ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में युवाओं को अहिल्यादेवी के कार्यों के बारे में बताया जा रहा है और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

अहिल्यादेवी होलकर ने देश के विकास और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने होलकर साम्राज्य को संभाला और एक दूरदर्शी प्रशासक के रूप में कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की वकालत की और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए काम किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी और समिति के सदस्य निधि तिवारी, निक्की उपाध्याय और मनोज झा उपस्थित थे।