CGNEWS:इस जिले में गायब रहते हैं डॉक्टर, मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस जाने के लिए मजबूर

मरीजों को निजी डाक्टरों के पास इलाज करवाना पड़ रहा..शाम होते ही अस्पताल से डॉक्टर गायब हो जाते हैं।

जांजगीर चाँम्पा,18 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जांजगीर चाँम्पा अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस जाने के लिए मजबूर होना पड रहा है। मरीजों को निजी डाक्टरों के पास इलाज करवाना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। पिछले कुछ महीनों से शाम होते ही अस्पताल से डॉक्टर गायब हो जाते हैं। शाम की ओपीडी लगभग बंद है। जिसके कारण मरीज अपना इलाज कराने के लिए भटकते रहते हैं।