KORBA : माडर्न काॅलेज के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “फ्रेशर वेलकम पार्टी” का आयोजन

कोरबा, 16 अक्टूबर (वेदांत समाचार) I माडर्न काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड इन्फोरमेंशन टेक्नोलाॅजी, कोरबा महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत फ्रेशर पार्टी के द्वारा किया गया। स्वागत फ्रेशर पार्टी का आयोजन होटल ब्लू डायमंड, कोरबा में सम्पन्न हुआ।


फ्रेशर पार्टी में सभी संकाय बी.बी.ए., बी.काॅम., बी.एस.सी. तथा बी.सी.ए. के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ-साथ डी.सी.एस. और पी.जी.डी.सी.ए. के विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर तथा पुष्प प्रदान कर बडे़ उत्साह के साथ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित रैम्प वाॅक एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी में आयोजित विविध सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों में सुगम संगीत की प्रस्तुती बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. सिमरन उराव द्वारा दी गयी।

सोनम एण्ड गु्रप, तबस्सुम एण्ड गु्रप, नेहल एण्ड ग्रुप इत्यादि विद्यार्थियों ने लोकगीत एवं फिल्मी गीतो पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुतियाॅ दी। विद्यार्थिंयो ने गर्मजोशी के साथ सभी प्रस्तुतकर्ताओ का तालीयों के गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सद्दाम हुसैन के मार्गदर्शन में फ्रेशर पार्टी के कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी कु. रूचिका बोस, कु. राखी श्रोते, मो. हसन रजा, नेहल शर्मा एवं मीनाक्षी सोनी द्वारा किया गया।


फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों में नीरज, कक्षा-पी.जी.डी.सी.ए., को मिस्टर एम.सी.एम.आई.टी. एवं कु. प्रीती यादव, कक्षा-पी.जी.डी.सी.ए. को मिस एम.सी.एम.आई.टी. का टैग प्रदान किया गया। मिस्टर फ्रेशर प्रणय पाण्डेय, बी.बी.ए. प्रथम एवं मिस फ्रेशर कु. नीतिया लाडलिया, मिस्टर डिसेन्ट सागर मेहतो, बी.सी.ए. प्रथम एवं मिस डिसेन्ट पल्लवी, बी.बी.ए. प्रथम को टैग प्रदान किया गया तथा मिस्टर चार्मिग हुजैफ, बी.काॅम.-प्रथम वर्ष तथा मिस स्टनिंग का टैग कु. हर्षिता, बी.सी.ए. प्रथम वर्ष को प्रदान किया गया। साथ ही साथ मिस्टर परफेक्ट आर्यन राज, बी.एससी. बायो. प्रथम वर्ष एवं मिस परफेक्ट काजल यादव, डीसीए को टैग प्रदान कर सम्मानित किया गया।


महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅं. हाशिम सईद ने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय में स्वागत् करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी चुनौतियों को स्वीकार करना तथा उस पर सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय में अध्ययन के द्वौरान शिक्षा के साथ-साथ पर्सनाल्टी डेवलपमेंट पर विशेष जोर देने को कहा तथा लक्ष्य प्राप्ती हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
माडर्न ग्रुप ऑफ ऐजुकेशन के अध्यक्ष बहुद्दीन अहमद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती फरहत अहमद ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बहुत सारी शुभकामनाएं दी तथा जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने एवं लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। माडर्न ग्रुप आॅफ ऐजुकेशन के डायरेक्टर प्रिया मल्होत्रा एवं योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियो का उत्साहवर्धन किया तथा शुभकामना प्रेषित की।


फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थिंयो के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया गया। इस फ्रेशर पार्टी के आयोजन में विशेष योगदान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती शुचिस्मिता मुखर्जी, श्रीमती मंजु मानिकपुरी, कु. आंचल मिश्रा, कु. कुलसुम बेगम, श्रीमती सोनल खरे, कु. हर्षा उपध्याय, कु. नीशा पटेल, कु. अंजली महंत, श्रीमती ममता पोसवाल, श्री गजेन्द्र प्रसाद एवं सूर्यकान्त शर्मा के साथ-साथ द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं डी.सी.ए. और पी.जी.डी.सी.ए. के सभी विद्यार्थिंयो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में टैग प्राप्त किये विद्यार्थियों को प्राचार्य डाॅं. हाशिम सईद एवं सहायक प्राध्यापको द्वारा उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।