जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 8700 रुपये और 52 पत्ती तास बरामद

जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2024 । जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भैसदा में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8700 रुपये नगद और 52 पत्ती तास बरामद किए गए।

आरोपियों की पहचान रोहिणी सिंह, दशरथ बरेठ, चन्द्रकांत साहू, अंशु साहू, सुरेश पाण्डेय और विजेन्द्र सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल का मार्गदर्शन।


थाना नवागढ़ पुलिस टीम में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रआर स्वात्ती गिरोलकर, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना और थाना नवागढ़ स्टाफ शामिल थे।

इस कार्रवाई से जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।