बड़ी खबर : वायनाड सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने किया ऐलान

कांग्रेस ने आखिर वो पत्ता चल ही दिया, जिसका इंतजार सालों से उसके कार्यकर्ता कर रहे थे. प्रियंका गांधी अब वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी. इसकी घोषणा कांग्रेस की तरफ से कर दी गई. इसके साथ ही प्रियंका गांधी की चुनावी करियर अब शुरू हो गया.

वैसे प्रियंका गांधी राजनीति में बहुत पहले ही एंट्री ले चुकी थीं, लेकिन वो सिर्फ पार्टी से ही जुड़ी हुईं थीं और किसी सदन की सदस्य नहीं थीं.