कोरोना संक्रमण मे केन्द्र सरकार के अदुरदर्शिता के चलते देश को हुआ बेहद नुकसान : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा 6 जून (वेदांत समाचार) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंगाई के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन अपने घरो के सामने केन्द्र सरकार के विरूद्ध बेनर पोस्टर लेकर धरना प्रदर्शन किए। इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय अपने निवास के सामने बैठे। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण मे केन्द्र सरकार के अदुरदर्शिता के चलते देश को बेहद नुकसान हुआ। पूरे धंधे व्यवसाय चैपट हो गया है। महंगाई अपने चरम सीमा पर है। महंगाई अपने चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के साथ-साथ रोजमर्रा की चीजें की कीमत आसमान छू रही है। उन्होने आगे कहा कि अपनों को खोने का दंश से लोग उबर ही नही पाये थे और उसके बाद रोजगार हीन होना बेहद कष्ट दायक है। साथ ही साथ महंगाई की मार से जनता खून का आंसू बहा रही है। उन्होने केन्द्र सरकार से मांग की जल्द से जल्द बढ़ती महंगाई पर काबू करे वर्ना पार्टी और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी।