रायगढ़ में शिक्षाविद् नागेन्द्र आचार्य ने डॉ. मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित किया

रायगढ़,15 अक्टूबर। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में वरिष्ठ व्याख्याता नागेन्द्र आचार्य ने डॉ. मनीषा त्रिपाठी को राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत होने पर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. त्रिपाठी की शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की।

श्री आचार्य ने डॉ. त्रिपाठी को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया और उन्हें रायगढ़ जिले का गौरव बताया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज बाला मिश्रा, श्रीमती भावना दुबे और श्रीमती प्रेमलता चंदेल भी उपस्थित थीं।

श्री आचार्य ने डॉ. त्रिपाठी की कर्मठता और दूरदर्शिता की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।