CM Sai Cabinet Meeting : 16 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, सुबह 11 बजे से मंत्रालय में होगी मीटिंग

CM Sai Cabinet Meeting : रायपुर, 14 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को होगी। काफी दिनों बाद ये कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बैठक में धान खरीदी की तारीखों का ऐलान होगा।

वैसे माना जा रहा है कि 15 नवंबर से धान खरीदी हो सकती है, लेकिन विपक्ष जिस तरह से 1 नवंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत करने की मांग कर रहा है, उससे सरकार धान खरीदी की तारीख को लेकर विचार कर सकता है। 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ये बैठक मंत्रालय में होनी है। बैठक में कुछ और फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।