दशहरा उत्सव: कुसमुंडा में रावण दहन का आयोजन…SECL महाप्रबंधक राजीव सिंह ने रावण दहन किया

कोरबा,13 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। कुसमुंडा में आदर्श नगर स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव में रावण दहन का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम और लक्ष्मण के वानर सेवा की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लोग नाचते झूमते हुए श्री राम का जय जयकारा लगाते रहे।

SECL महाप्रबंधक राजीव सिंह ने रावण दहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। विकास नगर कुसमुंडा में भी आतिशबाजी के साथ रावण दहन का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

इस आयोजन का उद्देश्य दशहरा के महत्व को प्रसारित करना और समाज में एकता की भावना को बढ़ावा देना था। आदर्श नगर इंदिरा स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक किया।