मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दशहरा पर्व पर लोगों को संबोधित किया

रायपुर, 12 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दशहरा पर्व के अवसर पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रावण रूपी बुराई को दूर करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रावण रूपी जो भी बुराई है, उसको हम सब मिलकर दूर करने का संकल्प लेना होगा।

इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच मुख्यमंत्री ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले का दहन किया। उन्होंने लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 53 वर्षों से डब्ल्यूआरएस कालोनी में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस साल का यह कार्यक्रम हम सब लोगों के लिए विशेष है क्योंकि 500 सालों के बाद छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम जो भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए है। यह हम सबके लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है।

कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, जयंती भाई पटेल, तोशेन्द्र देव साय, आयोजन समिति के प्रमुख जी.स्वामी, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।