छत्तीसगढ़ में उद्योग मंत्री ने खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. श्री देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

रायपुर, 10 अक्टूबर 2024 – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. श्री देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने 39.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 4 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन भी किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लोगों को अपनी धरती माता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। लोकसभा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया गया है।