मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई दी

रायपुर, 10 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का महापर्व है, जो हमें मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार नारी का सम्मान और हमारे मूल्यों को जीवंत बनाए रखने की महती जिम्मेदारी की याद दिलाता है।