शोक समाचार: अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान के पिता अब्दुल सत्तार खान का निधन

कोरबा,10 अक्टूबर 2024 – बालको नगर निवासी और समाज सेवी अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान के पिता अब्दुल सत्तार खान का गुरुवार सुबह 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज रात को किया जाएगा।

अंतिम यात्रा नमाज-ए-इशा के बाद रात 9 बजे उनके बालको नगर स्थित निवास से निकलेगी और बालको कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

शोक संदेश:

हम अब्दुल सत्तार खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल और सहारा देने की कामना करते हैं। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति और परिवार को यह दुख सहने की ताकत दें।