कोरबा में राम दरबार में गरबा की धूम, महिलाएं और युवतियां जीत रही हैं ईनाम

कोरबा, 10 अक्टूबर 2024 – राम दरबार मंदिर के प्रांगण में प्रतिदिन हो रहे रास गरबा में महिलाएं और युवतियां उत्साह से भाग ले रही हैं। वे अलग-अलग वेशभूषा में सुसज्जित होकर भाग लेती हैं और प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेती हैं।

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। महिलाएं और बच्चे कृष्ण-राधा का रूप धरकर रास गरबा में मनमोहक छटा बिखेर रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राम दरबार मंदिर के अध्यक्ष जे पी अग्रवाल, सचिव गुलशन अरोरा, कोषाध्यक्ष अशोक चावलानी और अन्य पदाधिकारी लगे हुए हैं। भोग वितरण समिति के मुकेश अग्रवाल द्वारा रोजाना भोग वितरण किया जा रहा है।

गरबा और डांडिया के लिए एन्जल और राखी पाण्डेय युवतियों और महिलाओं को बेहतरीन गरबा करवा रहे हैं। शनिवार की शाम दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 60 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे से महा भंडारा में प्रसाद का वितरण किया जाएगा और रविवार को दोपहर तीन बजे से श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाएंगे। सांस्कृतिक समिति के संदीप शर्मा ने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का निवेदन किया है।