कोरबा में भक्ति मय जागरण: लोकप्रिय गायिका आरू साहू करेंगी प्रस्तुति कल शाम

कोरबा, 09 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। कोरबा पश्चिम क्षेत्र कुसमुंडा के विकास नगर में कल बुधवार को संध्या 8:00 बजे से भक्ति मय जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका आरू साहू अपनी मधुर आवाज से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

कार्यक्रम के संरक्षक अमरजीत सिंह, अध्यक्ष रितेश यादव और सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और कार्यक्रम समय पर शुरू होगा।

आरू साहू की गायकी में लोक संगीत की मिठास और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प है। उन्हें 45 से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी प्रस्तुति को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।