Sex Racket CG Bilaspur :पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतर्राज्यीय देह व्यापार के आरोप में 1 युवक और 8 युवतियां गिरफ्तार

बिलासपुर, 08 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। बिलासपुर पुलिस ने मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर 1 युवक और 8 युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में विकास भोजवानी शामिल है, जो उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया था।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवतियों में से 2 युवतियां उत्तर प्रदेश, 1 युवती पश्चिम बंगाल, 1 युवती मध्य प्रदेश और 4 युवतियां छत्तीसगढ़ की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास भोजवानी ने देह व्यापार के लिए युवतियों को अन्य स्थानों से लाया था।

पुलिस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल, निरी तोपसिंह नवरंग और उप निरी. रामनरेश यादव शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया।