MP Breaking : छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा न करने पर तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोरहा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। एक ही घर के तीन लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित पक्ष से राजीनामा करना चाहता था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित लड़की, उसके चाचा और दादा को गोली मार दी।

गोली लगने से लड़की के दादा की मौत

गोली लगने से लड़की के दादा की मौत हो गई और चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकले हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। एसपी विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।