कोरबा पुलिस का जागरूकता अभियान: महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और यातायात नियमों पर फोकस

कोरबा,06 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। कोरबा पुलिस ने सजग कोरबा अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के बारे में जागरूक करना है।

इस अभियान में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

चौकी जटगा पुलिस ने ग्राम पौड़ी गोसाई में बालिकाओं और महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही, नशा के खिलाफ, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

सर्वमंगला मंदिर, मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ मंदिर, गरबा स्थल और दुर्गा पंडालों में ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।