छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा कोरबा का गठन हुआ

कोरबा, 04 अक्टूबर – छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा कोरबा का गठन किया गया है। जे पी कोशले प्रदेश सचिव छंग शिक्षक कांग्रेस की अनुशंसा पर अनिल शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा नियुक्त किया गया डॉ रुप नारायण चन्द्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में बी के निराला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शोभा यादव, जगन्नाथ हिमधर, खुशबू सोनी, एम एल साहू, विजय भूषण तिर्की, पवन कुमार राठौर, बोधराम निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष महंतो को महामंत्री, दिनेश जोशी और एम डी महंत को सचिव, एस एल यादव को कोषाध्यक्ष और गोरे लाल उरांव को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, संतोष कुमार साहू, एस एल साहू, मोहम्मद अमान उल्ला, डी एन मेश्राम को संयुक्त सचिव, अश्विनी कांत, आकांक्षा तंबोली, एस पी कौशिक को संगठन मंत्री बनाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय जी को संगठन के पदाधिकारियों की सूची सौंपी गई है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और हर दो-तीन महीने में बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया है। संगठन ने प्रधान पाठक की पदोन्नति पर जिला शिक्षा अधिकारी को बधाई दी है।

संगठन के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे समय निकालकर संगठन को समय अवश्य दें।