Vedant Samachar

कोरबा में हसदेव नदी पर निर्मित पुल में दरार, मरम्मत की जरूरत

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,15 जुलाई (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के कुदुरमाल के पास हसदेव नदी पर निर्मित पुल के नीचे हिस्से में दरार आ गई है। पुल की रेलिंग भी कई जगह से टूट गई है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही के साथ ही चारपहिया वाहन व बाइक से भी लोग गुजरते हैं।

पुल की मरम्मत की जरूरत है, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। कुदुरमाल, उरगा समेत आसपास गांवों के लोगों की आवाजाही के साथ ही चांपा, कोरबा, कनकी, पंतोरा, सीपत, बलौदा-बिलासपुर को जोड़ने से जिले का प्रमुख मार्ग भी है। कोयला लोडेड भारी वाहन भी पुल से गुजरते हैं।

पुल की रेलिंग टूटने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। रेलिंगविहीन जगह पर भारी वाहन या अन्य हल्के वाहन के अनियंत्रित होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए, पुल की मरम्मत और रेलिंग की तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

Share This Article