मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर टागरगांव और रायकेरा में लगाया गया ट्रांसफार्मर

’ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जशपुरनगर 28 सितंबर (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखंड के टागरगांव और रायकेरा के कोल्ड स्टोरेज के पास  ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।