श्रद्धा रांगड़ ने किकबॉक्सिंग में किया कमाल

सीनियर महिला म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल श्रेणी में भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

फरीदाबाद की 20 साल की श्रद्धा रांगड़ ने उज्बेकिस्तान में सीनियर महिला म्यूजिकल फॉर्म हार्ड स्टाइल श्रेणी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह खेल के प्रति अपने समर्पण और प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। बचपन से श्रद्धा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह एक  पारंपरिक पहाड़ी परिवार में पली-बढ़ीं। उन्होंने अपने जज्बे और साहस से 20 साल की उम्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें जी-1 इंटरनेशनल ताइक्वांडो पदक विजेता और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता होना शामिल है।