Vedant Samachar

KORBA NEWS : सावन के पहले दिन कुसमुंडा में शिवालयों में आस्था का सैलाब…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,14जुलाई(वेदांत समाचार)। सावन के पहले दिन कुसमुंडा के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे।

अलग-अलग मंदिरों में देवस्थानों पर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित किया, बेलपत्र-धतूरा आदि अर्पित कर परिवार के लिए मंगल कामना की। सुबह से मंदिर में कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भंडारे का आयोजन किया गया।

आदर्श नगर के आशीष महाराज ने कहा कि पहले दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आ रहे हैं। सोमवार को भगवान शिव का विशेष दिन माना जाता है, शिवालय में विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा।

विकास नगर के सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा करने आई परबजोत कौर रश्मि ने कहा कि जल, दूध, बेल पत्र, शहद आदि अर्पित करके भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। अगर सच्चे मन से भोलेनाथ का जल अभिषेक करते हैं तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

Share This Article