मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना हेतु 5 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 26 सितम्बर 2024 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जो उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आई.आई.टी,एम्स, आई.आई.एम., एन.एल.यू. जैसे संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं उन्हें तात्कालिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना प्रस्तावित की गई है।

इस योजना अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Education-Protsahan-Scheme-Form पर 5 अक्टूबर 2024 तक किया जा सकता है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पुराना कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।