छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: 8 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गैरहाजर

रायपुर, 26 सितंबर 2024 – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में आज विशेष अदालत में सुनवाई हुई। चार्जशीट पेश होने के बाद आरोपियों के तर्कपूर्ण हेतु पेशी हुई। इस दौरान 8 आरोपियों – रामप्रताप सिंह, विनोद तिवारी, चंद्र देव प्रसाद राय, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू, नवनीत साहू और रजनीकांत तिवारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद होने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने कोर्ट को जानकारी दी। जेल में बंद अन्य आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।