पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने सही समय सारणी का चयन करें डा गजेंद्र तिवारी

कोरबा पाली/छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पाली के प्राचार्य व शिक्षाविद विभिन्न विश्वविद्यालय के कैरियर काउंसलर डा गजेंद्र तिवारी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि पढ़ाई हमारे कैरियर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद कई बार हम इतने अच्छे से मन लगाकर नहीं पढ़ पाते और इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं। जैसे कई बार हमारा मन किसी चीज की वजह से विचलित हो जाता है। डा तिवारी का कहना है कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सबसे पहले एक सही समय सारणी का चुनाव करें। | अपने पढ़ाई के लिए आप जितना भी समय निकाल पाते हैं उसके हिसाब से अपने लिए एक सही समय सारणी बनाएं। समय सारणी बनाते वक्त कितने विषय हैं और उनमें से हर विषय को आप कितना समय दे पाएंगे यह देखना सही समय निर्धारित कर लें। पढ़ाई करने के लिए आपकी एक सही मानसिकता बन जाएगी। और समय सारणी के अनुसार अगर आप कुछ पढ़ाई करेंगे तो धीरे-धीरे आपका पढ़ाई में मन लगने लगेगा। अपना मन सही रखना यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब आपका मूड ही सही नहीं रहेगा तो पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा। इसलिए पढ़ाई करने से पहले आप अपने मूड को ठीक करें। और आप ऐसी चीजों से दूर रहें जो कि आपका मूड खराब करती हो। पढ़ाई से पहले मन को शांत रखें और पढ़ाई के अलावा किसी चीज के बारे में न सोचे जिससे कि आपका मूड ठीक रहेगा और फिर पढ़ाई में आप का मन भी लगेगा। डा तिवारी का मानना है कि बिना किसी उद्देश के आपका पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा।