नवआगंतुक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक का किया गया पदभार ग्रहण

कबीरधाम, 22 सितम्बर (वेदांत समाचार) I पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल का पुलिस अधीक्षक जिला-बलरामपुर रामानुजगंज से पुलिस अधीक्षक जिला-कबीरधाम के पद पर स्थानांतरण हुआ है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा (छ.ग.) शासन गृह ( पुलिस ) विभाग , मंत्रालय , महानदी भवन , रायपुर के स्थानांतरण आदेशानुसार जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला-कबीरधाम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला- बलरामपुर, रामानुजगंज से पुलिस अधीक्षक जिला- कबीरधाम में हुआ है।


पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज दिनांक- 22-09-2024 को 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। जिनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, एवं जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों तथा कार्यालीन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।