CG Breaking:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

रायपुर, 19 सितंबर( वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार है।