मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेलीबांधा तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया

रायपुर17 सितंबर (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेलीबांधा तालाब परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया।

मुख्यमंत्री ने तालाब के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तालाब परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से हमारा पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ रहता है।

मुख्यमंत्री के इस अभियान का उद्देश्य राज्य में स्वच्छता और हरितता को बढ़ावा देना है।