शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को जांजगीर चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा,16 सितंबर 2024.छत्तीसगढ़: जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी ओम प्रकाश गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का सगाई करने के बाद उसका दैहिक शोषण किया और शादी करने से मना कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके घर में आकर उसके माता-पिता को शादी का झांसा दिया और बाद में उसका दैहिक शोषण किया। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जांजगीर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।